शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने NTA की परीक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च शिक्षा सचिव, एजेंसी के महानिदेशक और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. उन्होंने NTA को इस साल हुई परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों का ऑडिट करने और सुधार के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. प्रल्हाद जोशी ने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा से जुड़े तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होना चाहिए, ताकि छात्रों के भविष्य से जुड़े एग्जाम में किसी तरह की लापरवाही न हो.
इससे एक दिन पहले यानी रविवार (16 अगस्त) को NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, समाजशास्त्र और कॉमर्स विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया था. इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं. इससे पहले 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी थी और बाद में 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई. वहीं, 30 मई को आयोजित CUET-UG में तकनीकी समस्या के चलते 3,765 छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे, जिसके बाद NTA की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे.
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रल्हाद जोशी ने NTA के गोपनीय ऑपरेशन (CONOPS) सिस्टम को पूरी तरह मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सुरक्षित और एकांत कमरे, इंटरनेट या बाहरी नेटवर्क से पूरी तरह कटे हुए कंप्यूटर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा कराने से जुड़े प्रोटोकॉल को तेजी से लागू किया जाएगा. NTA के अधिकारियों ने बैठक में सिस्टम सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. इसका मकसद परीक्षा के प्रश्नपत्र और दूसरे संवेदनशील डेटा की सुरक्षा को पहले से ज्यादा मजबूत करना है.
Education Minister Shri @JoshiPralhad held a meeting with the Secretary, Department of Higher Education, DG @NTA_Exams, and other senior officials.
The Minister was apprised on the steps taken by NTA in the wake of recent issues, particularly with reference to reforming the… pic.twitter.com/D5r5jSY0q0
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) August 17, 2026
NTA ने बताया कि NEET पेपर लीक मामले में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया जा चुका है, जबकि कुछ लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी या आपराधिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही CTO, CFO, CISO और टेस्ट सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में 10 नए प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती शुरू की गई है. साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स और प्रश्नपत्र तैयार करने जैसे विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए निजी क्षेत्र के डोमेन विशेषज्ञ को भी NTA से जोड़ा जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.