NTPC हादसा: गुजरात दौरा रद्द कर रायबरेली पहुंचे राहुल, अब तक 30 की मौत

प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 30 लोगों की मौत जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Published date india.com Updated: November 2, 2017 1:00 PM IST
NTPC Explosion: Rahul Gandhi reaches Rae Bareli hospital, meet injured  | NTPC हादसा: गुजरात दौरा रद्द कर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ितों से मिले, अब तक 30 की मौत
फोटो: ANI

नई दिल्ली: रायबरेली के एनटीपीसी के प्लांट में बॉयलर फटने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया है जबकि 200 से ज्यादा लोग इस हादसे में झुलस गए हैं. गुजरात का चुनावी दौरा छोड़ हादसे में पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने राहुल गांधी रायबरेली पहुंच चुके हैं. राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की.

मृतकों की संख्या बढ़कर 30
रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के संयंत्र में बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है. इससे पहले, मामले की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी. के. सिंह ने बताया था कि बॉयलर फटने से बीती रात छह और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हुई थी. प्रधान सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि मौत का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है. जबकि बुधवार रात तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी.

3 घायल एम्स रेफर

हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि कुछ को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है. उन्हें एयर एंबुलेस के जरिए एम्स लेकर जाया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने की अपील
रायबरेली से सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऊंचाहार में हुए हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह पीड़ितों की हर संभव सहायता करें.

पीएम-सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की राहतराशि का ऐलान किया है. वहीं घायलों को 50 हजार की राहतराशि दी जाएगी. मॉरिशस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये और अन्य घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये आर्थिक मदद की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.