By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Number Of People Suffering From Corona Across The Country Reached 3374 77 Died
देशभर में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 3374 हुई, 77 लोगों की गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय के इस आंकड़े के मुताबिक देशभर में 77 लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 3374 लोग इस बीमारी से संक्रमित बताए गए हैं. इनमें 3034 लोग अभी भी इस बीमारी से संक्रमित है जबकि 266 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. इस आंकड़े के मुताबिक देशभर में 77 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जो आंकड़े देशभर के जारी किए गए हैं उनके मुताबिक आंध्र प्रदेश में 161 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या है, जिसमें से 1 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. जबकि एक की मौत हो गई है. वहीं दूसरी ओर अंडमान में 10 अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 24 मामले सामने आए हैं. बिहार में यह आंकड़ा 30 है. जबकि यहां 1 व्यक्ति की मौत की खबर है. चंडीगढ़ में मामला 18 तक पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 9 पहुंच गयी है.
इधर, दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है . यहां अब तक 445 लोग इस बीमारी से ग्रसित है. 15 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 6 लोगों की मौत हुई है. गोवा में सिर्फ 7 लोग इस वायरस से पीड़ित है. गुजरात में 105 लोग पीड़ित हैं जबकि 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है. 10 की मौत हुई है. हरियाणा में 49 लोग इस बीमारी से पीड़ित है जबकि 24 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है.
Increase of 302 #COVID19 cases in the last 12 hours; Total number of #COVID19 positive cases rise to 3374 in India (including 3030 active cases, 267 cured/discharged/migrated people and 77 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/lpRhHeYEFb
— ANI (@ANI) April 5, 2020
हिमाचल में सिर्फ 6 मामले सामने आए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई है . जम्मू कश्मीर में अब तक 92 मामले सामने आए हैं. 4 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है . यहां 2 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक झारखंड में सिर्फ दो मामले दर्ज किए गए हैं. उधर, कर्नाटक में 144 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं . 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है .4 की मौत दर्ज की गई है. केरल में अब तक 306 मामले सामने आये हैं. 49 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यहां 2 लोगों की मौत हुई है. लद्दाख में सिर्फ 14 मामले सामने आए जिसमें से 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
मध्यप्रदेश में कोरोना पीड़ित लोंगो की संख्या तेजी से बढ़ी है. अब तक मध्यप्रदेश में आंकड़ों के मुताबिक 104 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है . महाराष्ट्र में आंकड़ा सबसे ज्यादा है. यहां 490 मामले दर्ज किये गये हैं जिनमें से 42 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है . यहां लेकिन 24 लोगों की मौत भी हुई है. देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में मणिपुर में 2, मिजोरम में 1 के कोरोना पीड़ित होने की जानकारी है. उड़ीसा में 20 लोगों के कोरोना पीड़ित होने की सूचना है, जबकि पुडुचेरी में पांच लोग इस बीमारी से पीड़ित है.
पंजाब में अब तक 57 लोग इस बीमारी से पीड़ित है . 5 लोगों की मौत अब तक इस राज्य में हो चुकी है . राजस्थान में कोराना. पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां यह आंकड़ा बढ़कर 200 हो गया है. 21 लोगों को यहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है . तमिलनाडु में अब तक 485 मामले सामने आये हैं, 6 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. 3 की मौत हो गई है. तेलंगाना में अब तक 269 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 32 को डिस्चार्ज किया जा चुका है. यहां 7 की मौत दर्ज की गई है. उत्तराखंड में 22 मामले सामने आये हैं, 2 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई .
उत्तर प्रदेश में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है . अब तक के आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में 227 कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या हो गई है. 19 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. यहां दो की मौत की सूचना है. पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 69 है ,10 को डिस्चार्ज किया जा चुका है . यहां तीन की मौत हुई
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें