Apple को पछाड़ Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, भारत में की ताबड़तोड़ डील

एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी पावरफुल टेक कंपनियों को पछाड़ते हुए Nvidia दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल कंपनी बन गई है. LSEG के नए आंकड़ों के मुताबिक एनवीडिया का शेयर बाजार  3.53 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है.

Published date india.com Published: November 6, 2024 11:10 AM IST
Apple को पछाड़ Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, भारत में की ताबड़तोड़ डील

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में एनवीडिया (Nvidia) एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछ छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. मार्केट वैल्यू के बेस पर ग्राफिक्स चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने एप्पल को इस बार पीछे छोड़ दिया है.  इस समय एनवीडिया की मार्केट वेल्यू 3.43 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो एप्पल के 3.38 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है.

आपको बता दें कि एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग की कंपनी ने पहली बार जून में एप्पल को पछाड़ा था, लेकिन उस दौरान ये केवल एक दिन के लिए हुआ था. मंगलवार (5 नवंबर) को एक बार फिर कंपनी के शेयरों में 2.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इसका मार्केट कैप 3.43 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. अब एनवीडिया एसएंडपी 500 इंडेक्स का 7 प्रतिशत हिस्सा है. माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप वर्तमान में 3.06 ट्रिलियन डॉलर है.

100 प्रतिशत से भी तेज दर्ज की गई ग्रोथ

एनवीडिया ने 28 जुलाई को समाप्त दूसरी तिमाही में 30 बिलियन डॉलर की आय दर्ज की, जो पिछली तिमाही से 15 प्रतिशत और पिछले साल से 122 प्रतिशत अधिक है. हुआंग ने बताया कि उनकी ‘हॉपर’ चिप्स की मांग बनी हुई है और आगामी ‘ब्लैकवेल’ चिप्स को लेकर भी काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर में एआई और तेज कंप्यूटिंग तकनीक के लिए बड़े स्तर पर अपग्रेड हो रहे हैं, जिसके चलते कंपनी की कमाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

अगली पीढ़ी के हाई-स्पीड मेमोरी चिप्स होगी तैयार

हुआंग ने एसके हाइनिक्स से कहा है कि वे अपने अगली पीढ़ी के हाई-स्पीड मेमोरी चिप्स को निर्धारित समय से छह महीने पहले तैयार कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि एआई कंप्यूटिंग चिप्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. एनवीडिया के एआई एक्सेलेरेटर्स (जो एआई तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे डेटा पर काम करते हैं) की मांग काफी बढ़ गई है. इन एक्सेलेरेटर्स को सही ढंग से काम करने के लिए हाई-स्पीड मेमोरी चिप्स की जरूरत होती है.

                                                                                   (Source – IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.