
India.com News Desk
The India.com News Desk cover breaking stories from around the world. The desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, business and education. ... और पढ़ें
ओडिशा। ओडिशा के कंधमाल जिले में फुलबनी शहर के मुख्य मार्ग से अपने गुमाशी गांव को जोड़ने के वास्ते 15 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के प्रयास के तहत जालंधर नायक अकेले ही पहाड़ की चट्टानों को हटा रहे हैं. इसके लिए जालंधर नायक ने रोजाना आठ घंटे जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.
काफी हद तक बिहार के माउंटेन मैन दशरथ मांझी की भांति ही नायक अपने अटल निश्चय से पिछले दो साल में पहाड़ से आठ किलोमीटर तक सड़क बना चुके हैं और उनकी अगले तीन साल में और सात किलोमीटर तक इस रास्ते का विस्तार करने की योजना है. मांझी ने 360 फीट की सड़क बनाने के लिए अपने जीवन के 22 साल गुजार दिए थे.
Odisha: Jalandar Nayak a resident of Kandhamal carves out an 8 km road from a mountain to connect his Gumsahi village to Phulbani city so that his children can go to school without facing problems pic.twitter.com/KBMmPFau58
— ANI (@ANI) January 14, 2018
It is an almost inhabitable area where he lives, we had invited him to come and live in the city but he refused. Our support is there for him, whether he will be felicitated or not is not decided as yet: SK Jena, Block Development Officer pic.twitter.com/XLlr3HOqin
— ANI (@ANI) January 14, 2018
नायक (45) ने बताया कि उनके तीन बच्चों को पहाड़ पार कर शहर के स्कूल जाने में हो रही दिक्कत ने उन्हें छेनी और हथौड़ा पकड़ने की प्रेरणा दी.
There was no school, anganwadi in the village and we had to go to the city through a difficult terrain,so I decided to construct a road.Even no hospital here, once I had to carry my pregnant wife 3 miles in a dola(basket) through it: Jalandar Nayak pic.twitter.com/XWzbPamuAa
— ANI (@ANI) January 14, 2018
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नायक और उनके परिवार के लोग ही गांव बचे रह गए हैं. अन्य लोग उपयुक्त सड़क और अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते गांव से जा चुके हैं.
भाषा इनपुट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.