Odisha Politics Odisha Government Included These 22 Castes In Sebc List Will They Get Benefit In Loksabha Elections
ओडिशा सरकार ने इन 22 जातियों को SEBC लिस्ट में किया शामिल, क्या लोकसभा चुनाव में मिलेगा फायदा
लंबे समय से इन जातियों को SEBC लिस्ट में शामिल करने की मांग चल रही थी. वहीं राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने इन 22 जातियों को SEBC लिस्ट में शामिल करने को लेकर सिफारिश की थी.
Odisha Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा दाव खेला है. ओडिशा सरकार ने 21 जनवरी को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (socially and educationally backward classes/SEBC) की राज्य सूची 22 जातियों को शामिल करने को लेकर मंजूरी दे दी है. बता दें कि राजनीतिक रूप से यह नवीन पटनायक के लिए फायदेमंद हो सकता है.
राज्य सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के बाद विकास आयु्क्त पीके जेना ने कहा कि इससे 22 जातियों संबंधित सामाजिक व समावेशी कल्याण में मदद मिलेगी. बता दें कि लंबे समय से इन जातियों को SEBC लिस्ट में शामिल करने की मांग चल रही थी. वहीं राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने इन 22 जातियों को SEBC लिस्ट में शामिल करने को लेकर सिफारिश की थी.
अगर एसईबीसी लिस्ट में जिन 22 जातियों को शामिल किया गया है उनकी जनसंख्या की बात करें तो राज्य में कभी जाति जनगणना अबतक नहीं की जा सकी है इस लिए इन 22 जातियों और समुदायों की संख्या को बता पाना मुश्किल है. लेकिन वे राज्य की कुल आबादी का अहम हिस्सा मानी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.