By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Omar Abdulla Tweets National Conference May Take Part In Assembly Elections In Jammu And Kashmir
उमर अब्दुल्ला ने दिये संकेत, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस
संविधान के अनुच्छेद 35 ए को कानूनी चुनौती दिए जाने के कारण नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था.
श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने संकेत दिया है कि अगर निकट भविष्य में जम्मू कश्मीर में राज्य विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा हुई तो उनकी पार्टी चुनाव में हिस्सा लेगी. अब्दुल्ला ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के दूर रहने से (और मुकाबले में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण) आपका कई शहरों और कस्बे पर कब्जा हो गया. क्या आप सोच रहे हैं कि विधानसभा चुनावों में हम आपको खुली छूट देंगे ?’’
You got the control of a handful of towns & cities because NC & PDP stayed away (and the Congress did such a poor job of putting up a fight) do you really think we will give you a walkover in the Assembly polls? https://t.co/X7pfNmNSh8
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 14, 2018
वह भाजपा के महासचिव राम माधव को जवाब दे रहे थे, जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से पूछा है कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने पर क्या वे हिस्सा लेंगे. माधव ने मंगलवार रात कठुआ में एक समारोह में कहा, ‘‘एक तरफ वे (नेकां और पीडीपी) कहते हैं कि अनुच्छेद 35 ए की रक्षा के लिए वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे, दूसरी तरफ वे विधानसभा भंग करने और फिर से चुनाव की मांग करते हैं. अगर कल विधानसभा चुनाव हुआ तो आप चुनाव लड़ेंगे या बहिष्कार करेंगे.’’
नेशनल हेराल्ड भवन लीज मामला: अगली सुनवाई तक केंद्र को यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश
संविधान के अनुच्छेद 35 ए को कानूनी चुनौती दिए जाने के कारण नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था. दोनों क्षेत्रीय दलों ने केंद्र से सुप्रीम कोर्ट के सामने संवैधानिक प्रावधान का मुखरता से बचाव करने को कहा था. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच मतभेदों के चलते यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई.
Also Read:
-
Assembly Bypoll Result: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बीच कांग्रेस ने BJP को यहां दी जोरदार पटखनी, AAP ने बचा ली अपनी लाज
-
'जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा...', BJP की हैट्रिक पर PM मोदी का 'विजयी भाषण'- पढ़ें 10 बड़ी बातें
-
J&K Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर के नए CM बनेंगे उमर अब्दुल्ला, NC अध्यक्ष फारूक ने किया बड़ा ऐलान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें