Sumit Tiwari
महोबा के रहने वाले सुमित तिवारी को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का 3 सालों से ज्यादा का अनुभव है. Zee Rajasthan से बतौर इंटर्न शुरूआत की. Zee UP/UK और DNA ... और पढ़ें
Jaguar Attacks Black Panther: सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खीच लिया है. वायरल हो रहा वीडियो दो खूंखार जानवरों का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में जैगुआर और ब्लैक पैंथर आमने-सामने लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैगुआर कैसे ब्लैक पैंथर पर मौका देखकर पीछे से अटैक कर देता हैं.
लेकिन इस हमले के अंजाम के लिए वह बिल्कुल भी तैयार नहीं था. जैगुआर के अटैक करते ही ब्लैक पैंथर भी तुरंत प्रतिक्रिया देता है और न सिर्फ प्रतिक्रिया देता है बल्कि दोनों के बीच में गुथ्थमगुथ्थी भी शुरू हो जाती है. वैसे बताते चले कि ब्लैक पैंथर और जैगुआर दोनों काफी हद तक एक ही होते हैं. वैसे बता दें कि ब्लैक पैंथर और जैगुआर एक ही होते है बस इनमें केवल मेलानिस्टिक (काले रंग का ) अंतर होता है.
दबे पांव आता है जैगुआर
वायरल हो रहे वीडियो में लोग जमकर रुचि दिखा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जैगुआर दबे पांव आता हैं और घात लगाकर ब्लैक पैंथर पर हमला कर देता है. वह पहले से इस प्लानिंग में आया होता है कि आज ब्लैक पैंथर का काम तमाम कर देगा। लेकिन होता ठीक उसका उल्टा है, जैगुआर के हमले से ब्लैक पैंथर का एक साथी वहां से भाग खड़ा होता है. इंस्टाग्राम यूजर ने जैगुआर और ब्लैक पैंथर की यह Reel पोस्ट करते हुए लिखा- अभी भी स्टैंडर्ड जगुआर और ब्लैक जगुआर के कारनामों में उलझा हुआ हूं। वे हमेशा लड़ते क्यों रहते हैं?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.