By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- On Operation Lotus Karnataka Cm Hd Kumaraswamy Says My Government Isnt Under Any Threat
कर्नाटक: ‘ऑपरेशन लोटस’ पर गठबंधन में दरार! कांग्रेस ने लगाया नरम रुख अपनाने का आरोप, सीएम ने दिया जवाब
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी बोले- मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं.
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी का कहना है कि कांग्रेस के तीनों विधायक सीधे उनके संपर्क में हैं. मुझे जानकारी देने के बाद वे मुंबई गए हैं. मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं है. मुझे पता है कि बीजेपी किन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और उन्हें क्या ऑफर कर रही है. मैं इससे निपट लूंगा. मीडिया इस मामले को इतना क्यों भाव दे रहा है. बता दें कि जल संसाधन मंत्री डी के. शिवकुमार ने रविवार को कहा था कि राज्य की गठबंधन (कांग्रेस- जेडीएस) सरकार को गिराने के लिए भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ वास्तव में चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए है.
माया वेस्ट, अखिलेश यादव ईस्ट में संभालेंगे कमान! 15 साल बाद मायावती लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
शिवकुमार ने कहा था कि राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है. हमारे तीन विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं. वहां क्या कुछ हुआ है उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, उससे हम अवगत हैं. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भाजपा के प्रति उदार होने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि हमारे मुख्यमंत्री भाजपा के प्रति कुछ उदार हैं. मुख्यमंत्री इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं. यदि मैं उनकी जगह होता तो इसका 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देता.
डीके शिवकुमार के बयान के बाद कुमारस्वामी का बयान आया है. वहीं इस मामले में बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस को अपना घर संभालना चाहिए. वे कर्नाटक में अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे हैं और बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं.
बीजेपी विधायक ने कहा- असम समझौते में किसी भी कीमत पर बदलाव नहीं किया जाना चाहिए
इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि यह सरकार गिर जाएगी, लेकिन यह कभी नहीं होने वाला. हमारे कुछ विधायक छुट्टी पर गए हैं. हमें किसी ने नहीं बताया कि वे बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. हमारे सभी विधायक साथ हैं. वहीं कांग्रेस नेता कृष्ण बैरे गौड़ा का कहना है कि यह फैक्ट है कि बीजेपी इस सरकार को गिराना चाहती है. यह आज की बात नहीं है. सरकार बनने के साथ ही बीजेपी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को अस्थिर करना चाहती है. गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क किया है. वहीं, भगवा दल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें