वोट चोरी पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन का कोई लेना-देना नहीं, ये कांग्रेस ने उठाया है

Omar Abdullah: उमर अब्दुल्ला का बयान दिल्ली में 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' रैली के एक दिन बाद आया है.

Published date india.com Published: December 15, 2025 5:52 PM IST
वोट चोरी पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन का कोई लेना-देना नहीं, ये कांग्रेस ने उठाया है

Omar Abdullah: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वोट चोरी के मुद्दे से INDIA ब्लॉक का कोई लेना-देना नहीं है. उमर अब्दुल्ला ने एक तरह से कांग्रेस की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है.

वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली

एक दिन पहले ही दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैलीमें आयोजित हुई है. इसमें कांग्रेस के टॉप नेताओं द्वारा बीजेपी और चुनाव आयुक्तों पर हमला किया है. रैली में आरोप लगाया गया था कि वोट चोरी सत्ताधारी पार्टी के डीएनए में है और उसके नेता “गद्दार” हैं जो लोगों के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश रच रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटा देना चाहिए.

हम उन्हें कहने वाले कौन होते हैं?

अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्षी INDIA ब्लॉक का हिस्सा है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों की संख्या के मामले में कांग्रेस गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस द्वारा उजागर किए जा रहे “वोट चोरी” और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर, अब्दुल्ला ने कहा, INDIA ब्लॉक का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हर राजनीतिक पार्टी को अपना एजेंडा तय करने की आजादी है. कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ और SIR (वोटर लिस्ट का विशेष गहन संशोधन) को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है. हम उन्हें कुछ और कहने वाले कौन होते हैं? उधर, कांग्रेस ने दावा किया है कि उसने “वोट चोरी” के खिलाफ लगभग छह करोड़ हस्ताक्षर इकट्ठा किए हैं और इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.