By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- One Person Has Been Arrested In Connection With The Incident Of Purse Snatching Of Damyanti Ben Modi The Niece Of Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
शनिवार को गुजराती समाज भवन के गेट पर दमयंती बेन को कुछ लुटेरों ने लूटा था.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स छीनकर भागने वालों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए व्यक्ति की नाम नोनू है. पुलिस ने नोनू के पास से दमयंती बेन का पर्स, मोबाइल आदि बरामद किया है. बता दें कि शनिवार को गुजराती समाज भवन के गेट पर दमयंती बेन को कुछ लुटेरों ने लूटा था. दमयंती बेन अपने परिवर के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो ले रही थी तभी सफेद स्कूटी पर आए दो लुटेरों मे उनका पर्स छिना और वहां से फरार हो गए.
Delhi: One person, identified as Nonu, has been arrested in connection with the incident of purse snatching of Damyanti Ben Modi – the niece of Prime Minister Narendra Modi. The snatched belongings have been recovered.
— ANI (@ANI) 13 अक्तूबर 2019
दमयंती बेन के बैग में 56 हजार रुपए, दो फोन, और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे. सिविल लाइंस पुलिस ने मामले के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस को पास के सीसीटीवी कैमरें से पूरी घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
दिवाली से पहले दिल्ली में बढ़ेगी रौनक, 4 दिन तक आयोजित किया जाएगा मेगा लेजर शो
दमयंती ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे उन्हें अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लेनी थी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6:30 बजे ऑटो लेकर वे लोग सिविल लाइंस में राजनिवास के पास बने गुजराती समाज भवन पहुंचे थे. यहां पर उनका कमरा बुक था. दमयंती ने यह भी बताया कि मेन गेट पर ऑटो से उतरकर वह सामान संभाल ही रही थीं कि सामने से स्कूटर में आए दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.
Also Read:
-
Breaking News Today 15 May LIVE: CM सुवेंदु का बड़ा फैसला, RG मेडिकल कॉलेज मामले में कोलकाता के CP के खिलाफ होगी जांच
-
Somnath Amrit Mahotsav 2026: सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी, जानिए क्या है कुंभाभिषेक और क्यों है इतना महत्वपूर्ण
-
Akshay Kumar की बेटी के साथ 2025 में हुई थी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, डिटेल में जानें पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें