Coronavirus Lockdown: नाई और ड्राइवरों को 5-5 हजार रुपए देगी कर्नाटक Govt

कर्नाटक सरकार ने गरीबों लिए राहत का पैकेज की घोषणा की है, राज्‍य में कोरोना वायरस के 692 पॉजिटिव केस

Updated: May 6, 2020, 2:19 PM IST

नई दिल्‍ली: देश में लागू Coronavirus Lockdown के चलते परेशान लोगों को लिए कर्नाटक सरकार ने बुधवार को अपने राज्‍य के गरीब लोगों के लिए राहत का पैकेज देने की घोषणा की है. इसमें राज्‍य के नाईयों और ड्राइवरों को 5-5 हजार रुपए मिलेंगे. हालांकि राज्‍य सरकार ने प्रदेश में आबकारी/ उत्‍पादन टैक्‍स में बढ़ोतरी कर दी है. इस बीच राज्‍य में कल शाम 5 बजे से लेकर आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के 19 नए मरीज सामने आने से राज्‍य में कुल संक्रमितों की संख्‍या 692 हो गई.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा COVID19 वित्तीय पैकेज के रूप में 1610 करोड़ का एक पैकेज जारी किया जाएगा. एक बार में 230,000 नाईयों and 775,000 ड्राइवरों को 5000 रुपए जारी किए जाएंगे.

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए 1,610 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है. कर्नाटक सरकार ने 11 प्रतिशत आबकारी/उत्पाद शुल्क वृद्धि की घोषणा की, जो बजट में घोषित छह फीसदी की वृद्धि के अतिरिक्त है.

कर्नाटक सरकार ने किसानों, लघु, कुटीर एवं मध्य उपक्रमों, हथकरघा बुनकरों, फूलों की खेती करने वालों, धोबियों, नाइयों, ऑटो और टैक्सी चालकों समेत अन्य के लिए राहत पैकेज की घोषणा की.

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा, कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक COVID19 और 19 मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 692 हैं, जिनमें 345 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, लेकिन इसमें कोरोना वायरस से 29 मौतें शामिल हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, हमने 3500 बसों और ट्रेनों में लगभग 1 लाख लोगों को उनके घर कस्बों में वापस भेज दिया है. मैंने प्रवासी श्रमिकों से भी रहने की अपील की है क्योंकि निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.