नई दिल्ली। ईरान से शनिवार (21 जून) को ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत तीसरी फ्लाइट ईरान से नई दिल्ली एयरपोर्च पहुंची. इस दौरान फ्लाइट में सवार होकर 290 भारतीय अपने वतन पहंचे. इन लोगों में से 190 लोग जम्मू-कश्मीर के नागरिक थे, जबकि बाकी लोग देश क अलग-अलग राज्यों के हैं. अपने वतन लौटने की खुशी में यात्री इतने खुश थे की वो जोर-जोर से ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे.
#OperationSindhu flight brings citizens home.
🇮🇳 evacuated 290 Indian nationals from Iran, including students and religious pilgrims by a charter flight. The flight arrived in New Delhi at 2330 hrs on 20 June and was received by Secretary (CPV& OIA) Arun Chatterjee.
Government… pic.twitter.com/ZORq0aeza5
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 20, 2025
ऑपरेशन सिंधु के तहत इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है. इसलिए एक बार जब नागरिक वहां रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, तो हम उनके लिए स्पेशल इवैक्युएशन फ्लाइट की व्यवस्था करेंगे, जिसके लिए विभिन्न एयरलाइन्स के साथ काम किया जा रहा है. बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं. अभी कई फ्लाइट्स और आएंगी जो ईरान से भारतीय नागरिकों को वापस लाएंगी.
बता दें कि भारत में लौटने के बाद एलिया वतूल ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘ईरान में हमें भारत सरकार की ओर से फाइव स्टार होटल मिला. एक डर था. हमें पता नहीं था कि अगले पल क्या हो जाएगा, लेकिन हमें पता था कि भारत सरकार को हमारी फिक्र है.’
मोहम्मद सईद ने मीडियो को बताया, ‘ईरान में जंग के हालात हैं, लेकिन वहां के लोगों ने भी काफी सहयोग किया. हमारे दूतावास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुत सपोर्ट किया है. दूतावास ने हमें तुरंत सेफ जोन में पहुंचाया और हमारे लिए फ्लाइट उपलब्ध करवाई. हमें नहीं पता कि हम अपने प्रधानमंत्री का किस तरह शुक्रिया अदा करें. हम बहुत शुक्रगुजार हैं.’
(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.