By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Order To Close Schools Of This District Till 31st December In Hindi
UP school closed News: इस जिले के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश
उत्तरप्रदेश में ठंड के बढ़ते कहर को देखते हुए हाथरस जिले के स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया
उत्तरप्रदेश में स्कूल के बंद करने का आदेश हाथरस जिले में जारी किया गया है. ठंड को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है. सर्दी का कहर तेजी से जारी है. जिसे लेकर यूपी के हाथरस जिले में बच्चों के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है.बता दें कि सर्द को देखते हुए यूपी में पहले ही कई जिलों स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था. हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने ठंड और गलन को देखते हुए यह निर्णय लिया है. हाथरस के सभी स्कूल 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे.
हाथरस जिले की डीएम अर्चना वर्मा के जारी किए गए आदेश के अनुसार हाथरस के सभी बेसिक शिक्षा विभाग, परिषदीय विद्यालय , उच्च माध्यामिक शिक्षा, विद्यालय, कंपोजिक विद्यालय, राजकीय अशासकीय सहायक प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, , वित्तविहीन , सीबीएसई , समेत सभी बोर्ड इसमें शामिल है.
वहीं, आगरा जिले के डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि 25 तारीख को क्रिसमस डे के मौके पर सिकूल बंद रहेंगे. अभी विंजर वेकेशन को लेकर किसी भी प्रकार का शासनादेश जारी नहीं किया गया है. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि मौसम के बिगड़ेत देख स्कूलों की छुट्टी को बढ़ाया भी जा सकता है.
31 दिसंबर से परिषदीय स्कूलों में छूट्टी
हर साल की तरह इस साल भी सर्द के सितम को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर को जाड़े की छुट्टी की जाएगी.स्कूल महानिदेशालय की ओर से सभी स्कूल को जारी किए गए सूचना के अनुसार परिषदीय स्कूलों में 30 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर से आने वाले 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टीयां रहेंगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें