PM मोदी के भाषण को सुनने के लिए 24 हजार भारतीय-अमेरिकियों ने किया रजिस्ट्रेशन

पीएम नरेंद्र मोदी का अगले महीने सितंबर में 'मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ कार्यक्रम न्यूयॉर्क में होने जा रहा है. जिसमें की 22 सितंबर को पीएम मोदी ‘नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम’ में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. इस समारोह के लिए करीब 24 हजार भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने पंजीकृत किया है.

Written by: Shivani sharma
Published: August 29, 2024, 7:54 AM IST

अमेरिका में होने जा रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रवासियों के 24,000 से अधिक सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन किया है. बता दें कि पीएम मोदी का ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ कार्यक्रम न्यूयॉर्क में अगले महीने 22 सितंबर को नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में आयोजित किया जाएगा. वैसे को नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में केवल 15,000 लोगों की क्षमता है.

बता दें कि ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उद्योग, विज्ञान, मनोरंजन और कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी लोग इसमें हिस्सा लेंगे.

इस समारोह को लेकर आईएसीयू ने बयान में कहा है कि यूनियनडेल, लॉन्ग आइलैंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए 590 सामुदायिक संगठनों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किए गए हैं. जिनमें से ज्यादातर लोगों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से ‘वेलकम पार्टनर्स’ के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके साथ ही बताया गया है. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस समारोह में करीब 42 राज्यों के भारतीय अमेरिकियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम को लेकर एक प्रमुख आयोजक ने कहा, ;हम ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकार्यक्रम में भाग ले सकें.’

सीटिंग व्यवस्था को किया जा रहा है विस्तारित

कार्यक्रम के आयोजक ने आगे बताया,  ‘हम सीटिंग व्यवस्था का विस्तार करने और अपने वेलकम पार्टनर्स के साथ समन्वय करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे ताकि अंतिम सीट आवंटन को उन लोगों को प्राथमिकता दी जा सके जो इसमें भाग लेने की पुष्टि करेंगे. IACU ने कहा कि ‘मोदी और अमेरिका’ कार्यक्रम ‘भारतीय-अमेरिकी समुदाय की परस्पर विविधता का जश्न मनाने वाला एक महत्वपूर्ण समारोह होने का वादा करता है.’ उपस्थित लोगों और भाग लेने वाले संगठनों में यहूदी, पारसी, जैन, ईसाई, सिख, मुस्लिम और हिंदू समुदायों के सदस्यों सहित विभिन्न धार्मिक समुदाय शामिल होंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.