5 दिनों में 71000 से अधिक श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी, जब श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

Published: July 7, 2016, 11:42 AM IST

जम्मू, 7 जुलाई। अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से शुरू होने के बाद अब तक 71,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 1,612 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था गुरुवार को जम्मू से रवाना हुआ। इस वार्षिक यात्रा का प्रबंधन देखने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा, “1,266 पुरुषों तथा 346 महिलाओं सहित 1,612 श्रद्धालुओं का जत्था आज (गुरुवार) 35 बसों और 22 हल्के वाहनों में सुरक्षा बलों के अनुरक्षण में घाटी के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दो श्रद्धालुओं की जान गई है, लेकिन यह स्वाभाविक मौत है। पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु उत्तरी कश्मीर में बालटाल तथा दक्षिणी कश्मीर में नुनवान (पहलगाम) आधार शिविरों का इस्तेमाल करते हैं।

गांदेरबल जिले में स्थित बालटाल आधार शिविर से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, पर परंपरागत पहलगाम मार्ग से उन्हें 46 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह भी पढ़े-2 दिनों में 24,000 लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव पहलगाम मार्ग से ही पवित्र गुफा तक पहुंचे थे और देवी पार्वती को अमरत्व तथा शाश्वत जीवन के बारे में बताया था।

बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक ले जाने और वहां से लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी है। घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी, जब श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.