बिहार के चंपारण में दवा खाने से 2 दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्र बीमार, परिजनों ने मचाया स्कूल में हंगामा

बिहार के चंपारण में सोमवार (11 फरवरी) को 2 दर्जन से ज्यादा बच्चे दवाई खाते ही बीमार पड़ गए. दवा खाने के कुछ ही देर बाद किसी के पेट दर्द , किसी को उल्टी, चक्कर जैसी शिकायत होने लगी. जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई.

Published date india.com Updated: February 11, 2025 12:21 PM IST
बिहार के चंपारण में दवा खाने से 2 दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्र बीमार, परिजनों ने मचाया स्कूल में हंगामा

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक सरकारी स्कूल में सोमवार (11 फरवरी) को एल्बेंडाजोल (Albendazole) की गोली खाने के बाद दो दर्जन से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए. आपको बता दें कि ये घटना मधुबन प्रखंड के कोइलहारा गांव स्थित ‘उत्क्रमित मध्य स्कूल’ में हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घबरा गए. इसके बाद उन्होंने स्कूल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया. साथ ही उन्होंने स्कूल शिक्षकों को बंधक बना लिया.

बच्चों की स्थिति देखते हुए एक मेडिकल टीम तुरंत स्कूल पहुंची और बीमार छात्रों को इलाज के लिए मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई. जानकारी के मुताबिक इलाज के बाद सभी छात्रों की हालत में सुधार देखा गया है. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में फाइलेरिया बीमारी को रोकने के लिए अभियान चला रहा है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल और डीसी फोर्ट की दवा दी जा रही है.

ज्यादातर बच्चों में देखी गई उल्टी और पेट दर्द की शिकायत

सोमवार को दवा लेने के बाद कई बच्चों में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत देखी गई, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.मेडिकल टीम ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें अंशु कुमारी, अदिति कुमारी, ज्योति कुमारी, साहीदा खातून, लाडली प्रवीण, कुसमुन खातून, अन्या प्रवीण, सान्या रानी, ​​रंजन कुमार, साई राजा, नबी हसन, अरबाज आलम और कुदुस आलम शामिल हैं.

कई बच्चों की हालत अब स्थिर

इलाज के बाद अधिकतर बच्चों की तबीयत ठीक हो गई और कुछ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हालांकि, कुछ बच्चे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने कहा कि बच्चों की हालत स्थिर है और सभी को उचित उपचार दिया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग इस घटना की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह दवा को न झेल पाना थी या फिर किसी प्रशासनिक चूक के कारण ऐसा हुआ.

(Source – IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.