By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- P Chidambaram Did Not Get Relief Delhi Rouse Avenue Court Extends Judicial Custody Till 27 November In Inx Media Case
INX मीडिया केस: पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ायी
दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी.
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने यह आदेश पारित किया. जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया.
Delhi’s Rouse Avenue Court extends the judicial custody of Congress leader P Chidambram till 27 November in INX Media case. pic.twitter.com/Q5XQKK1DjH
— ANI (@ANI) November 13, 2019
ईडी ने चिदंबरम की हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया. सीबीआई ने चिदंबरम को 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और अभी वह धन शोधन मामले में ईडी की हिरासत में हैं. सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में आईएनएक्स मीडिया समूह को 305 करोड़ रुपये का विदेशी कोष प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में गड़बड़ी की गयी थी.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीजेआई का ऑफिस पब्लिक अथॉरिटी, आरटीआई के दायरे में आएगा
इसके बाद ईडी ने 2017 में इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया था. ईडी ने उन्हें 16 अक्टूबर को हिरासत में लिया था.
Also Read:
-
छापेमारी में जब्त किए गए करोड़ों रुपये का क्या करती है ED? कहां रखा जाता है ये पैसा? जवाब है चौंकाने वाला!
-
छापेमारी में जब्त किए गए करोड़ों रुपये का क्या करती है ED? कहां रखा जाता है ये पैसा? जवाब है चौंकाने वाला!
-
ED: कब और कैसे बनी ईडी? किन मामलों की करती है जांच, जानें सबसे पहली बार जांच एजेंसी ने कब मारी थी Raid
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें