नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तबियत बिल्कुल ठीक है. गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं. बीते दिनों चिदंबरम को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत थी. इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को बताया गया कि चिदंबरम ठीक हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता नहीं है.
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पढ़ी और कहा कि कांग्रेस नेता को अस्पताल की जरूरत नहीं है. चिदंबरम की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए अदालत के आदेश पर एम्स मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है.
चिदंबरम की अंतरिम जमानत याचिका की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को चिदंबरम को स्वच्छ परिवेश, मिनरल वाटर, घर का बना भोजन और मच्छरदानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. अदालत ने यह भी निर्देश दिये कि चिदंबरम की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए.
चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें किसी और निर्देश की आवश्यकता नहीं है. इसके बाद अदालत ने याचिका का निस्तारण कर दिया.
(इनपुट-भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.