जमानत पर रिहा हुए पी चिदंबरम का भाजपा पर आरोप, कहा- बालाकोट के नाम पर लोकसभा चुनाव जीता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी

Published: December 7, 2019, 8:13 AM IST

रांची: आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया. उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी.

अर्थव्यवस्था को लेकर चिदंबरम का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम की चुप्पी हैरान करने वाली

पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही. चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की. जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदला है जो जनता उनकी बात सुन लेगी तो उन्होंने कहा कि संसद के चुनाव भाजपा ने लोगों का ध्यान बंटाकर, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर, पुलवामा, बालाकोट पर, सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जीता है. लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है. यह बहुत ही खुशी की बात है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.