Padma Awards: मुलायम सिंह यादव, महालनाबिस, कीरावानी, सुधा मूर्ति, रवीना टंडन समेत 53 को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मुलायम सिंह यादव और मशहूर डॉक्टर दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, एस.एल. भैरप्पा, वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया

Published date india.com Published: April 5, 2023 8:26 PM IST
Padma Awards: मुलायम सिंह यादव, महालनाबिस, कीरावानी, सुधा मूर्ति, रवीना टंडन समेत 53 को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मुलायम सिंह यादव , रवीना टंडन समेत  53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. 

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया.लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एस.एल. भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. दीपक धर सांख्यिकीय भौतिकी में अपने लंबे शोध करियर के लिए जाने जाते हैं.

आज कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया. वह भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे.

वहीं, 1971 के बांग्लादेश युद्ध शरणार्थी शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे महालनाबिस को मरणोपरांत सम्मान दिया गया. उन्हें ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ओआरएस) पर किए गए कार्य के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यादव के बेटे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि महालनाबिस का पुरस्कार उनके भतीजे ने प्राप्त किया.

फिल्म ‘आरआरआर’के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए भारत का पहला ऑस्कर जीतने वाले संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावानी और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री दिया गया.

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे. राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी.

बुधवार को कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे.

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. भारत का शीर्ष नागरिक पुरस्कार भारत रत्न, 2019 के बाद से किसी को नहीं दिया गया है.पुरस्कार विभिन्न विषयों और कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं.

देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण; और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए.

अधिकारियों ने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में से कई गुमनाम नायक हैं जो चुपचाप समाज और लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और जिन्हें नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आने के बाद से सम्मानित कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.