Top Recommended Stories

Padma Bhushan Award List: रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

Padma Bhushan Award List: इस बार 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

Updated: January 25, 2021 9:58 PM IST

By India.com Hindi News Desk | Edited by Amit Kumar

Padma Bhushan Award List

Padma Bhushan Award List: सरकार ने सोमवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की है. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा नृपेंद्र मिश्रा, केशूभाई पटेल, कल्बे सादिक, चंद्रशेखर काम्बरा, तरलोचन सिंह को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

Also Read:

इस बार 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों (पद्म पुरस्कारों) की घोषणा की गई है. हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है. पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है.

बता दें कि पद्म पुरस्कारों के तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. इस साल सरकार ने सोमवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की है.

रही पद्म भूषण (10) अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

  • कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
  • तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
  • चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
  • सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
  • नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
  • राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
  • केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
  • कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
  • रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
  • तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

Image

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.