
Padma Vibhushan Award List: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मिला पद्म विभूषण, यहां देखें पूरी लिस्ट
Padma Vibhushan and Padma Bhushan Award List: आबे के अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है.

Padma Vibhushan Award List: : 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. इस बार जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पद्मविभूषण पुरस्कार के सम्मानित किया जाएगा. इस साल किसी को भारत रत्न देने की घोषणा नहीं की गई है.
Also Read:
शिंजो आबे के अलावा मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी बी लाल, सुदर्शन पटनायक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों (पद्म पुरस्कारों) की घोषणा की गई है. बता दें कि पद्म पुरस्कारों के तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. बता दें कि इस साल सरकार ने सोमवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की है.
इन 7 लोगों को मिला पद्म विभूषण-
इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित
किया जाएगा.
- शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
- एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)- कला, तमिलनाडु
- डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
- श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
- मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
- बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
- सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
S NO. | NAME | FIELD | STATE/COUNTRY |
1 | Shri Shinzo Abe | Public Affairs | Japan |
2 | Shri S P Balasubramaniam (Posthumous) | Art | Tamil Nadu |
3 | Dr. Belle Monappa Hegde | Medicine | Karnataka |
4 | Shri Narinder Singh Kapany (Posthumous) | Science and Engineering | USA |
5 | Maulana Wahiduddin Khan | Others- Spiritualism | Delhi |
6 | Shri B. B. Lal | Others- Archaeology | Delhi |
7 | Shri Sudarshan Sahoo | Art | Odisha |
हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है. पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें