पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर पर बुरी नजर है, बालाकोट हमलों ने उसे नियंत्रित किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के योग्य नेतृत्व में सशस्त्र बलों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. हम सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय (ज्वाइंटनेस) के लिए अथक काम कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: August 14, 2019 10:55 PM IST
rajnath singh

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पर लगातार ‘बुरी नजर’ रखने वाले पाकिस्तान के पुलवामा जैसे हमले की योजना बनाने से पहले ही भारत ने आंकवादियों के ठिकाने नष्ट करने के लिए सीमा पार बालाकोट हमलों को अंजाम दिया. सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को दिए संदेश में कहा कि सरकार तीन बलों के बीच तालमेल और सहयोग एवं समन्वयता बढ़ाने के लिए ‘अथक’ काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश की जम्मू-कश्मीर पर लगातार बुरी नजर है. वह आतंकवादियों को हमारी जमीन पर भेजता है और घाटी में शांति बाधित करता है. सिंह ने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को हुए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए. पाकिस्तान पुलवामा जैसे हमले का फिर षड्यंत्र रच सकता, उससे पहले ही हमारे सशस्त्र बलों ने सीमा पार हवाई हमले करके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करके जवाबी हमला किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि नए एवं उभरते विश्व में युद्धक्षेत्र केवल जमीन, वायु और समुद्र तक सीमित नहीं है, यह अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में भी फैला हुआ है.

अनुच्छेद 370 रद्द होने से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों को होगा फायदा: राष्ट्रपति कोविंद

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रख कर हमने इस साल 27 मार्च को ‘मिशन शक्ति’ के तहत उपग्रह-रोधी मिसाइल परीक्षण का सफल परीक्षण किया…. इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया जिनके पास यह क्षमता है. सिंह ने दोहराया कि भारत की रक्षा नीति क्षेत्रीय, महाद्वीपीय और वैश्विक स्तर पर शांति एवं स्थिरता कायम रखने की है. उन्होंने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा के मोर्चे पर सशस्त्र बल हैं. ऐसे में, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सरकार आपका मनोबल ऊंचा रखने और आपकी कार्यात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर आवश्यक काम करेगी.

म्मू एवं कश्मीर व लद्दाख में भव्यता से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, लाल चौक पर फहराया जाएगा तिरंगा

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के योग्य नेतृत्व में सशस्त्र बलों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. हम सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय (ज्वाइंटनेस) के लिए अथक काम कर रहे हैं. सैन्य संदर्भ में ‘ज्वाइंटनेस’ शब्द का प्रयोग सेना की विभिन्न शाखाओं के बीच सहयोग एवं समन्वय के लिए किया जाता है. रक्षा मंत्री ने सेना द्वारा तीसरी पीढ़ी की टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ‘नाग’ के ग्रीष्मकालीन परीक्षणों का भी जिक्र किया. उन्होंने वायुसेना द्वारा मई में सुखोई 30 लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस के हवाई संस्करण का सफल परीक्षण किए जाने का भी उल्लेख किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.