राजस्थान में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस

नन्दलाल के पास से दो मोबाईल सेट और दर्जनों पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं

Published date india.com Updated: August 19, 2016 1:12 PM IST
Pakistan ISI agent arrested in jaislmer | राजस्थान में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस

राजस्थान से सटे जैसलमेर में पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। इसके साथ ही आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आए इस एजेंट का नाम नंदलाल महाराज बताया जा है। नन्दलाल ने पूछताछ में ये स्वीकार किया है वह भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने की फ़िराक में आया था। इसके लिए उसने पाकिस्तान से 35 किलो आरडीएक्स भारत में बम ब्लास्ट के लिए लाया था।

नंदलाल महराज की उम्र 26 साल है और वह पाकिस्तान के खिप्रो सानगढ़ का रहनेवाला है। नन्दलाल के पास से दो मोबाईल सेट और दर्जनों पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसकी मदद से वह सरहदी इलाके में जाकर पाकिस्तान बात करता था।

फ़िलहाल नन्दलाल के साथी उसकी गिरफ्तारी की सुचना के बाद फरार चल रहे हैं। नन्दलाल के पास भारतीय सैन्य ठिकानों के नक़्शे भी मिले हैं।फ़िलहाल खुफिया एजेंसियां पिछले 48 घंटे से नंदलाल महाराज से जैसलमेर में पूछताछ कर रही हैं। ये भी पढ़ें: बिहार: गोपालगंज मामले में 25 पुलिसकर्मी निलंबित

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इसके हाथ से निकला आरडीएक्स कहां-कहां पहुंचा है, क्योंकि इसे आगे के नेटवर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फ़िलहाल इस घुसपैठ के बाद बीएसएफ के काम करने के तरीके पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव: बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा अगर बीजेपी हारी तो UP बन जाएगा पाकिस्तान

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.