Pakistan Preparing To Take On Indias Ins Vikrant Developed Anti Ship Ballistic Missile Know The Matter
भारत के INS विक्रांत से निपटने की तैयारी कर है पाकिस्तान! लंबी दूरी से हिट करने वाली मिसाइल बनाई, जानिए क्या है ये सिस्टम
इस मिसाइल के परीक्षण होते ही पाकिस्तानी मीडिया ने कहना शुरू कर दिया कि पाकिस्तान के पास अब एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को लंबी दूरी से निशाना बना सकता है.
Pakistan new anti-ship ballistic missile: पाकिस्तान ने हाल ही में देश में बनी एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. पाकिस्तानी मीडिया में कहा गया है कि ये मिसाइल समुद्र और जमीन के टारगेट पर बहुत सटीकता से हमला कर सकती है. माना जा रहा है कि ये नई एंटी शिप मिसाइल भारत के विमान वाहक पोत INS विक्रांत के खतरे से निपटने के लिए बनाई गई है.
नई मिसाइल के बारे में क्या बताया गया है?
पाकिस्तान द्वारा की गई एंटी शिप मिसाइल की ताकत को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मिसाइल हाइपरसोनिक थी और इसकी रेंज लगभग 800 किलोमीटर बताई गई. हालांकि ये दावे भ्रामक हैं. इस मिसाइल के परीक्षण होते ही पाकिस्तानी मीडिया ने कहना शुरू कर दिया कि पाकिस्तान के पास अब एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को लंबी दूरी से निशाना बना सकता है.
पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से क्या कहा?
नई मिसाइल के परीक्षण को लेकर पाकिस्तान ने गोपनीयता बरती है. पाकिस्तान ने परीक्षण की जानकारी तो दी लेकिन कोई टेक्निकल डिटेल नहीं दी गई. ये भी नहीं बताया गया है कि किस युद्धपोत से मिसाइल लॉन्च की गई. पाकिस्तानी नेवी ने रेंज, स्पीड या सीकर टाइप का ज़िक्र भी नहीं किया. एक आधा-अधूरा वीडियो पब्लिश किया गया है जिसमें मिसाइल के हमले से एक शिप को नष्ट होते दिखाया गया है.
क्या भारत को धोखा देने की है कोशिश?
पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया में इसके बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बखान करने वाले एआई जेनरेटेड वीडियोज की बाढ़ आ गई. कुछ वीडियो में मिसाइलों को सिनेमैटिक सीक्वेंस में चलते हुए जहाजों पर हमला करते हुए दिखाया गया. मिसाइल को भारतीय युद्धपोतों पर निशाना लगाते हुए दिखाया गया. हालांकि स्वतंत्र एनालिस्ट ने इन एआई क्लिप्स को पकड़ लिया और पाकिस्तान की पोल खुल गई. माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपनी क्षमताओं को बढ़ा कर दिखाते हुए भारत को धोखे में रखने की कोशिश कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.