दिल्ली में बैठा था दुश्मन का आदमी! पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, खुफिया जानकारी भेजने का शक

Delhi News: दिल्ली में एक पाकिस्तानी एजेंट व उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है. जानिए कैसे वे खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने की साजिश रच रहे थे और इसके पीछे क्या रणनीति थी.

Published date india.com Published: October 28, 2025 10:13 PM IST
दिल्ली में बैठा था दुश्मन का आदमी! पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, खुफिया जानकारी भेजने का शक

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को राजधानी से एक जासूस को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, जासूस का नाम आदिल है, जिसके पास से पुलिस को नकली पासपोर्ट भी मिला है. आदिल भारतीय है, जो पाकिस्तान समेत कई देशों में जा चुका है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार आदिल पर नजर बनाए रखी थी. संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप पर स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जासूस आदिल ने दुश्मन को भेजी खुफिया जानकारी

पुलिस ने जासूस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब दिल्ली पुलिस यह पता लगा रही है कि जासूस आदिल के किसके साथ संबंध थे और उसने विदेश में क्या खुफिया जानकारी दी है. कस्टडी में लेकर स्पेशल सेल उससे कड़ाई के साथ पूछताछ करेगी और उससे राज उगलाएगी.

अभी राजस्थान में भी पकड़ा गया था जासूस

इससे पहले राजस्थान खुफिया विभाग ने इसी महीने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी की पहचान अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में अधिकारी ने बताया था कि यह गिरफ्तारी ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत हुई. जिसमें राजस्थान खुफिया विभाग राज्य के रणनीतिक क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा होने के कारण अलवर एक बहुत ही संवेदनशील और रणनीतिक स्थान माना जाता है. अलवर छावनी क्षेत्र में निगरानी के दौरान अधिकारियों को मंगत सिंह की गतिविधि संदिग्ध लगी.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि पिछले दो साल से मंगत सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था. मंगत सिंह को ईशा शर्मा नाम की एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसने सहयोग के बदले उसे पैसे देने का प्रस्ताव दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.