
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Indus Water Flow Drops: सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद भारत से पाकिस्तान की तरफ बहने वाले पानी की मात्रा में कमी आई है. भारत से सिंधु नदी प्रणाली से छोड़े जा रहे पानी में कमी के कारण पाकिस्तान में खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है. खेती को होने वाले नुकसान का जिक्र पाकिस्तान की रिपोर्ट में किया गया है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी. इसका असर भी अब पाकिस्तान पर दिखने लगा है. पाकिस्तान सरकार के सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) द्वारा जारी Daily Water Situation रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल 16 जून को सिंधु नदी प्रणाली से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में छोड़ा गया कुल पानी 1.33 लाख क्यूसेक था. पिछले साल इसी समय यह 1.6 लाख क्यूसेक था. यानी कि संधि स्थगन के बाद 16.87% की गिरावट आई है.
पिछले साल के मुकाबले सिंधु नदी प्रणाली से पंजाब प्रांत में छोड़ा गया पानी भी थोड़ा कम है. पिछले वर्ष 1.29 लाख क्यूसेक के मुकाबले 1.26 लाख क्यूसेक पानी ही इस साल छोड़ा गया है जो 2.25% की कमी दर्शाता है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में सिंधु नदी प्रणाली से जुड़ी नदियों और जलाशयों में पानी की कमी है. इससे खेती प्रभावित हो रही है क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई चल रही है. पाकिस्तान के किसान इस समय चिंता में हैं क्योंकि नहरों में पानी नहीं है और देश में मानसून आने में अभी कम से कम दो हफ्ते बाकी हैं. ऐसे में संकट और गहराने की आशंका है.
सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद भारत ने सिंधु नदी प्रणाली से जुड़ी नदियों के जलस्तर के बारे में पाकिस्तान के साथ जानकारी साझा करना भी बंद कर दिया है. इससे पाकिस्तान पर वॉटर बम का खतरा लटक गया है. जब भारत में सिंधु नदी प्रणाली से जुड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ेगा तो पाकिस्तान बाढ़ आने पर खुद को तैयार नहीं पाएगा.
सिंधु बेसिन पाकिस्तान की जीवन रेखा है. पाकिस्तान के पानी का तीन-चौथाई हिस्सा देश के बाहर से आता है. पाकिस्तान के 10 में से नौ लोग अपने जीवन के लिए सिंधु जल बेसिन पर निर्भर हैं. पाकिस्तान की 90 प्रतिशत फसलें इसी पानी पर निर्भर हैं और सभी बिजली परियोजनाएं और बांध इसी पर बने हैं. संधि के निलंबन के बाद से ही पाकिस्तान में बेचैनी है जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद को रोके बिना कोई बात नहीं हो सकती. भारत ने कहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.