
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर न्यूज डेस्क पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उनकी नेशनल, पॉलिटिकल, इंटरनेशनल की खबरों पर अच्छी पकड़ और समझ है. ... और पढ़ें
Panipat Serial Killer Women: हरियाणा के पानीपत में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक महिला ने पिछले दो सालों में लगातार चार बच्चों की हत्या कर दी, जिसमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है. पुलिस के अनुसार, महिला की मंशा चौंकाने वाली थी. उसका कहना था कि वह किसी भी ऐसी बच्ची को नहीं देख सकती थी जो बड़े होकर उससे ज्यादा सुंदर हो जाए.
पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने खासतौर पर सुंदर दिखने वाली बच्चियों को टारगेट किया. पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने नाते-रिश्तेदार और परिवार की बच्चियों की हत्या की. 2023 में उसने पहले दो बच्चियों को मार डाला था. बाद में शक न हो, इस डर से उसने अपने बेटे की भी हत्या कर दी.
वहीं, तीसरी बच्ची की हत्या के बाद पुलिस को महिला पर संदेह हुआ और चौथी बच्ची की हत्या के साथ ही वह पकड़ में आ गई. एसपी ने बताया कि महिला का मानसिक स्थिति ‘साइको किलर’ टाइप है. उसे सुंदर बच्चियों से ईर्ष्या और नफरत का भाव था. सुंदर बच्चियों को देखकर उसका दिमाग खराब हो जाता था. वह बहुत समझदार और चालाक थी, लेकिन यही उसके लिए खतरा बन गया.
महिला ने खुद स्वीकार किया कि उसे डर था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए. यही कारण था कि उसने अपने बेटे की हत्या भी कर दी, ताकि किसी को शक न हो. पकड़े जाने का मामला भी चौंकाने वाला था. एसपी ने बताया कि छह साल की बच्ची पानी के टब में डूब कर नहीं मर सकती थी और गेट बाहर से बंद था. इसका मतलब था कि बच्ची को किसी ने कमरे में ले जाकर मारा.
इस घटना से पुलिस को महिला पर संदेह हुआ और बाद में पूछताछ में उसने सारी सच्चाई कबूल कर ली. एसपी भूपेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि महिला बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है. इसके बावजूद उसने सोच-समझ कर ये अपराध किए. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अब अपने किए पर अफसोस कर रही है. उसने स्वीकार किया कि उसका मकसद केवल इतना था कि कोई बच्ची उसके मुकाबले सुंदर न हो.
बीते दो साल में इस महिला ने कुल चार बच्चों की हत्या की है. सबसे पहले 2023 में उसने अपनी ननद की बेटी और अपने बेटे की हत्या की. अगस्त 2025 में उसने सिवाह गांव में एक बच्ची को मौत के घाट उतारा और हाल ही में छह साल की बच्ची की हत्या की, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
पुलिस के अनुसार, यह मामला न केवल अपराध का है बल्कि एक दुर्लभ और खतरनाक मानसिक स्थिति का उदाहरण भी है. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और महिला को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया में है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.