
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को चाकू मारने वाला शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस गिरफ्त में है. पुलिस ने शरीफुल इस्लाम को रविवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उसकी 5 दिन की पुलिस कस्टडी भी दे दी है. शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की थी, जिसके बाद उसे सफलता मिल गई. आइये जानते हैं कि वह पुलिस के जाल में कैसे फंसा? दरअसल, आरोपी ने Google Pay के जरिये परांठा और पानी की बोतल का बिल पे किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया. मीडिया रिपोर्ट की माने तो शहजाद की तलाश कर रही पुलिस की टीमों को उसका लोकेशन तब पता चला जब उसने नाश्ते के लिए अपने मोबाइल से Google Pay ट्रांजेक्शन किया.
Google Pay की ट्रांजैक्शन से पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर मिला, जिसे ट्रेस करते हुए वह ठाणे पहुंची. वहां और सुराग मिलने के बाद पुलिस ने एक मजदूर कैंप के पास घने मैंग्रोव जंगल में उसकी तलाश शुरू की. इससे पहले वह बांद्रा (जहां हमला हुआ था) से दादर, फिर वर्ली, अंधेरी और फिर वापस दादर पहुंचा था. इधर-उधर घूमते हुए वह कुछ समय के लिए पुलिस से बचने में कामयाब भी रहा था.
शरीफुल इस्लाम गुरुवार की सुबह मुंबई के पॉश बांद्रा पश्चिम इलाके में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर उनके घर पर हुए हमले के बाद से फरार था. पुलिस का मानना है कि वह बगल की एक इमारत की दीवार फांदकर वहां की हाई-प्रोफाइल सुरक्षा को चकमा देकर पीछे की सीढ़ी से अंदर घुस गया था. उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने पकड़े जाने से बचने के लिए एयर-कंडीशनिंग डक्ट का इस्तेमाल किया था.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहजाद सीढ़ियों से 7वीं या 8वीं मंजिल तक गया और फिर डक्ट में घुसा. इसके बाद वह 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया. शहजाद सीढ़ियों से अंदर और बाहर जाते हुए CCTV कैमरों में कैद हो गया. वीडियो से निकाली गई उसकी स्पष्ठ तस्वीर ने पुलिस तहकीकात में काफी मदद की है. तलाशी अभियान में 30 पुलिस टीमें गठित की गईं, जिनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग एंगल से जांच की और हजारों सीसीटीवी खंगाले गए. आखिरकार पुलिस सफलता मिल गई.
गुरुवार सुबह 2 बजे के बाद शहजाद को अभिनेता के सबसे छोटे बेटे जहांगीर के बेडरूम में देखा गया. शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि वह बॉलीवुड स्टार के घर में है. इसके बाद हुई हाथापाई में सैफ अली खान को छह बार चाकू मारा गया, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी के पास जानलेवा घाव भी शामिल था. चाकू मारने के बाद संदिग्ध भाग गया. रास्ते में उसने खून से सने अपने कपड़े बदल लिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.