बच्चों को इंजीनियर बनाने के लिए किसी ने लिया लोन, तो किसी ने तोड़ी एफडी, FITJEE कोंचिग बंद होने पर थाने पहुंचे पैरेंट्स

देश के कई बड़े शहरों में फैले हुए फिटजी कोचिंग संस्थान बंद हो जाने से हजारों परिवारों की उम्मीदें टूट गई हैं. अपने बच्चों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने के सपने देख रहे अभिभावकों ने फिटजी में लाखों रुपये खर्च किए थे.

Published date india.com Published: January 25, 2025 1:25 PM IST
बच्चों को इंजीनियर बनाने के लिए किसी ने लिया लोन, तो किसी ने तोड़ी एफडी, FITJEE कोंचिग बंद होने पर थाने पहुंचे पैरेंट्स

FIITJEE Coaching Institute Closed। मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में फिटजी कोचिंग के केंद्र बंद होने के बाद फिटजी के मालिक और कोचिंग सेंटर के संचालकों पर मुकदमा तो दर्ज हो गया है, लेकिन इससे पैरेंट्स को कोई राहत मिलती दिखाई नहीं  दे रही है. अपने बच्चों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने के सपने देख रहे पैरेंट्स ने फिटजी में लाखों रुपये खर्च किए थे.

कई पैरेंट्स ने तो इसके लिए लोन भी लिया था या फिर किसी ने अपनी एफडी तक तोड़ दी थी. अब संस्थान के बंद होने से उनके सभी सपने बिखर गए हैं और उनके सारे पैसे डूब गए हैं.  इसके चलते उनके बच्चों का भविष्य भी अंधेरे में चला गया है.  इस मुश्किल समय में कई अभिभावक पुलिस थाने पहुंच रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

FIITJEE बंद होने से टूटे पैरेंट्स के सपने

आपको बता दें कि बच्चों के परिजनों ने लाखों रुपये की फीस के लिए या तो लोन लिया या फिर कई ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगा दी. कुछ ने तो अपनी एफडी तक तोड़ दी, बस इसी उम्मीद में की बेटा यहां पढ़कर इंजीनियरिंग में जरूर सिलेक्ट हो जाएगा. शांतनु नाम के बच्चे के पिता ने बताया कि वो एक प्राइवेट कंपंनी में नौकरी करते हैं और बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देखा है. इसलिए लोन लेकर उसे कोचिंग में एडमिशन दिलवाया था. इससे 1 लाख रुपये महीने का खर्च बढ़ गया. लेकिन तसल्ली थी कि यहां पढ़कर बेटा इंजीनियर बन जाएगा. पर अब निराश होना पड़ रहा है.

बच्चों के अभिभावकों ने परेशान होकर इस मामले की एफआईआर भी दर्ज कराई है. छात्रों के मुताबिक फिटजी आईआईटी जेईई का बेस्ट कोचिंंग सेंटर माना जाता है. कोचिंंग की फीस लगभग सात लाख रुपये है. अगर बच्चों को स्कॉलरशिप मिलता है, तो भी आधे से ज्यादा रकम जमा करनी होती थी. पिछले साल सितंबर में इंस्टीट्यूट ने पैसा एडवांस ले लिया था. इसके अलावा अब अन्य नामी कोचिंग सेंटर फिटजी के बंद होने का फायदा उठा रहे हैं और छात्रों के परिजनों को फोन कर उनको दाखिले के लिए बुलाया जा रहा है और मनमानी रकम भी वसूली जा रही है.

(Source – IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.