Pariksha Par Charcha Pm Modi Deepika Padukone Some Sports Person
नए अंदाज में होगी 'परीक्षा पे चर्चा', PM मोदी समेत सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज भी देंगे छात्रों को टिप्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार बच्चों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं जिसमें वो बच्चों को कई सारी टिप्स देते हैं और उन से परीक्षा को लेकर चर्चा करते हैं. लेकिन इस बार परीक्षा पे चर्चा पर कुछ नया देखने को मिलेगा क्योंकि इस बार पीएम मोदी के साथ कुछ और लोग भी बच्चों को टिप्स देते नजर आएंगे.
Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम 10 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 3.6 करोड़ छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस कार्यक्रम में भाग लेनी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई थी जो कि 14 जनवरी तक चली.
वहीं, आपको बता दें कि पहली बार इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और अवनी लेखरा स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा के चलते तनाव को कम करने की टिप्स देगें. आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और तनावमुक्त रहने के टिप्स देते थे, लेकिन इस बार बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अभिनेता विक्रांत मैसी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और खेल जगत के कई दिग्गज भी स्ट्रेस दूर करने को लेकर कई जरूरी टिप्स देते नजर आएंगे.
भारत मंडपप में आज होगा आयोजन
आपको बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसको लेकर छात्र बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं.
साल 2018 में हुई थी इसकी शुरुआत
पीएम मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), परीक्षा से जुड़े तनाव को सीखने के उत्सव में बदलने की पहल है. इसके लिए 8वें संस्करण में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई. साल 2018 में परीक्षा पे चर्चा एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, जिसने वर्ष 2025 में अपने 8वें संस्करण के लिए 3.56 करोड़ पंजीकरण प्राप्त किए हैं. बता दें कि पिछली साल 2024 में परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण में 2.26 करोड़ पंजीकरण हुए थे. इस बार इसकी संख्या करीब 1.3 करोड़ बढ़ गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.