By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Parliament Budget Session The All Party Meeting Convened By The Speaker Of The Lok Sabha Remained Inconclusive
Parliament Budget Session: लोकसभा अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा, अपनी-अपनी मांगों पर अड़े पक्ष-विपक्ष
Parliament Budget Session: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण सात दिनों से सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है. आज लोकसभा अध्यक्ष ने गतिरोध को हल करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल पाया.
Parliament Budget Session: सदन में जारी गतिरोध को रोकने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने दोनों पक्षों से यह अपील की कि वो अपने-अपने मुद्दों को अलग रखकर सदन की कार्यवाही को चलने दें. लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे.
बिरला द्वारा लोक सभा के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बुलाई गई इस सर्वदलीय बैठक के बेनतीजा रहने से सदन चलने के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं.
बता दें, भाजपा जहां लगातार राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है, तो वहीं विपक्ष लगातार अदानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग कर रहा है. कांग्रेस अदानी मसले पर जेपीसी के गठन के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के लोक सभा में बोलने देने के लिए भी समय की मांग कर रही है.
#WATCH | BJP MPs raise slogans in Lok Sabha as they demand an apology from Congress leader Rahul Rahul Gandhi over his speech in London. pic.twitter.com/aHu0fG1bAi
— ANI (@ANI) March 20, 2023
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण सात दिनों से सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है.
Also Read:
-
नीतीश कुमार के बाद कौन? टूट जाएगी जेडीयू या संकट मोचक बनेंगे निशांत कुमार! 21 साल बिहार संभालने के बाद CM चले राज्यसभा, अब आगे क्या होगा?
-
PM मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल, मकान से लेकर कैश तक... यहां जानें सारा हिसाब-किताब
-
शराब नीति केस: बरी होने के बाद भी कांटे बिछे रास्ते पर चलने को मजबूर केजरीवाल, समझिए किन किन मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें