By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Parliaments Budget Session From January 31 Nirmala Sitharaman Present Union Budget On 1 February
Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, वित्त मंत्री 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट
संसद का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू होगा जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.
संसद का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू होगा जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जोशी ने ट्वीट किया, ‘बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा. सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा.’
Budget Session, 2023 of Parliament will commence from 31 January and continue till 6 April with 27 sittings spread over 66 days with usual recess. Amid Amrit Kaal looking forward to discussions on Motion of Thanks on the President’s Address, Union Budget & other items. pic.twitter.com/IEFjW2EUv0
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) January 13, 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को आम बजट (Union Budget Date) पेश करेंगी. करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा. संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, ‘अमृतकाल में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, आम बजट और अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं.’
बजट सत्र 2023 के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें. मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट सत्र होगा, क्योंकि 2024 में आम चुनाव होने हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि केंद्र नागरिकों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है.
(इनपुट: भाषा, IANS)
Also Read:
-
ममता दीदी से नाराज हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने भी सुनाई खरी-खोटी — क्या है पूरा मामला?
-
सरकार ने क्यों बंद कर दिये 39 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर? 2 लाख से ज्यादा हैंडसेट भी ब्लैकलिस्ट- जानें पूरी वजह
-
Middle Class Budget 2026: बजट में मिडिल क्लास फैमिली के हर सदस्य को क्या-क्या मिला? ये रही पूरी लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें