
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Delhi-Bangkok Air India flight: भारत में लाखों लोग विमान में सफर करते हैं, लेकिन कभी-कभी यात्रियों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा. फ्लाइट के दौरान यात्रियों द्वारा की जाने वाली घटिया हरकतों के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन हाल ही में दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 9 अप्रैल 2025 को एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया. एक भारतीय पैसेंजर ने नशे की हालत में अपने सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया. इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.
एयरलाइन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्रू मेंबर्स ने तय नियमों का पालन किया और मामले को अधिकारियों के हवाले कर दिया गया. एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, ‘फ्लाइट AI2336 में एक पैसेंजर के गलत व्यवहार की शिकायत मिली. हमारे क्रू ने तुरंत एक्शन लिया और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया.’ घटना के बाद आरोपी को चेतावनी दी गई. वहीं, पीड़ित, जो एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है, को बैंकॉक में शिकायत दर्ज करने में मदद की पेशकश की गई, लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया. एयर इंडिया ने आगे बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाई जाएगी, जो तय करेगी कि आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी.
ये कोई पहला मौका नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा शर्मनाक हादसा हुआ हो. साल 2022 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब शंकर मिश्रा नाम के एक शख्स ने न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. शंकर मिश्रा उस वक्त वेल्स फार्गो कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहा था. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न और अश्लीलता का केस दर्ज किया था. एयरलाइन ने उसे 30 दिनों के लिए उड़ान से बैन कर दिया था. इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे पैसेंजर्स पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.