People While Voting Only Think Know What Did Anna Hazare Says About Kejriwal Before Delhi Election
Delhi Election: 'जनता वोट देते समय सिर्फ...', दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को लेकर क्या बोले उनके 'गुरु' अन्ना हजारे?
Delhi Assembly Election: अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने दिल्ली चुनाव और केजरीवाल को लेकर कहा, 'जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा. दिल्ली के लोग उम्मीदवार देखकर वोट दें.
Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया. दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक पहले अन्ना हजारे का बयान सामने आया है. समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वो केजरीवाल से बात नहीं करते. वहीं, जनता दिल्ली चुनाव में वोट करते समय प्रत्याशी को ध्यान में रखकर वोट दें. अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और केजरीवाल को लेकर कहा, ‘जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा. दिल्ली के लोग उम्मीदवार देखकर वोट दें. जिस दिन से अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई है, मैं उससे बात नहीं करता.’
‘जो जैसा करेगा वैसा भरेगा’
अन्ना हजारे ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल शुरुआत में मेरे साथ काम करने के लिए आया था, लेकिन, जिस दिन से उसने पार्टी बनाई, उस दिन से मैंने उसे बगल कर दिया. मैं उससे बात नहीं करता हूं. इसलिए उसके विषय पर मैं कुछ नहीं बोल सकता.’ दिल्ली चुनाव में जनता के वोट देने को लेकर उन्होंने कहा, जनता उम्मीदवार देखकर शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन निष्कलंक और जीवन में प्यार और जिसमें अपमान सहने की शक्ति हो, ये सब गुण जिसमें हो, ऐसे उम्मीदवार को ही वोट करे. मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा.
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें कि दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है. एक ओर जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ लगातार तीसरी बार अकेले दम पर सरकार बनाने की कोशिश में लगी है, वहीं BJP विपक्ष की भूमिका से हटकर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए बेताब है. वहीं, पिछले दो चुनाव से एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज करने वाली कांग्रेस दिल्ली में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मैदान में है.
चुनाव कब, रिजल्ट कब?
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है. वहीं चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.