PM Awas का 66 फीसदी बढ़ाया गया बजट, गरीबों के घर बनाने की योजना को मिलेगी रफ्तार

PM Awas Yojna Budget: बजट में इस बार गरीबों के घर बनाने की योजना को रॉकेट की गति से रफ्तार देने की कोशिश की गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का बजट 66% बढ़ाया गया है.

Published date india.com Updated: February 1, 2023 1:59 PM IST
PM Awas Yojna Budget 2023
PM Awas Yojna Budget 2023

PM Awas Yojna Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट 2023-24 पेश किया. बजट में इस बार गरीबों के घर बनाने की योजना को रॉकेट की गति से रफ्तार देने की कोशिश की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का बजट 66% बढ़ाया गया है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का बजट आवंटन पहले की तुलना में 66 फीसदी बढ़ा दिया गया है. अब यह बजट बढ़कर 79,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि राज्यों और शहरों को शहरी नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. वित्त मंत्री की ओर से यह घोषणा भी की गई कि केंद्र सरकार शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष की तर्ज पर शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष की स्थापना करेगी तथा इसका प्रबंधन राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया जाएगा. केंद्र सरकार ने शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष पर हर साल 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सीतारमण ने कहा कि सभी शहरों और नगरों में सीवरों और सेप्टिक टैंकों को ‘मैन होल’ से पूरी तरह ‘मशीन होल’ मॉडल पर परिवर्तित किया जाएगा.

बजट में क्या-क्या

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है. दुनिया में भारत का कद बढ़ा है. भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न सोए. सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करके हर व्यक्ति को खाद्यान सुनिश्चित किया.

हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं

  • 157 नए नर्सिंग कॉलेज.
  • 2047 तक सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य.
  • फार्मा में नवाचार के लिए नया प्रावधान.
  • चिकित्सा उपकरणों के लिए नया पाठ्यक्रम.
  • ICMR की संख्या देशभर में बढाई जाएगी.
  • चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.