फरवरी तक अयोध्या न जाएं कैबिनेट मंत्री! जानिए PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में भारी संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा उमड़ा हैं. प्रशासन टीम को लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

Published date india.com Published: January 24, 2024 6:35 PM IST
फरवरी तक अयोध्या न जाएं कैबिनेट मंत्री! जानिए PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
PM Modi File photo

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी. इसके बाद मंगलवार (23 जनवरी) से मंदिर के पट आम लोगों के लिए खोल दिये गए. पहले दिन इतनी भारी संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा लगा कि प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. प्रशासन टीम को लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इन सबके बीच, बुधावार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों ने बैठक की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा सभी मंत्री फरवरी में अयोध्या जाने से परहेज करें.

अभी अयोध्या न जाएं कैबिनेट मंत्री…

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से अपील करते हुए कहा है कि भीड़ के कारण फरवरी में अयोध्या में दर्शन करने जाने से परहेज करें ताकि प्रोटोकॉल के चलते आम श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या ना हो.

मंगलवार को 5 लाख श्रद्धांलू ने किए रामलला के दर्शन

सूचना विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे से रात्रि आठ बजे तक करीब 5 लाख श्रद्धांलू ने रामलला के दर्शन किए थे. रामनगरी से लगातार खबरें आ रही है कि लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं. सभी श्रद्धांलू प्रभु श्री राम (Prabhu Shri Ram) की एक झलक पाने के लिए बेसबरी से इंतजार कर रहे…

कल बुलंदशहर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

बता दें कल यानि गुरूवार को प्रधानमंत्री मोदी यूपी के बुलंदशहर का दौरा करेंगे. यहां वह दोपहर 3 बजे के आसपास विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह एक रैली में भाग लेगें. कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कल्याण सिंह की विरासत का जिक्र करने के साथ-साथ राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका की चर्चा हुई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.