PM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक चली बड़ी बातचीत; जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर अहम बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

Updated Date:April 14, 2026 8:34 PM IST

By Tanuja Joshi Edited By Tanuja Joshi

Advertisement

PM Modi and Trump Talk: ईरान के साथ अमेरिका की जंग के बीच भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी बातचीत सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच लगभग 40 मिनट तक फोन कॉल हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक हालात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी मिल रही है.

Advertising
Advertising

ये इस साल दोनों नेताओं के बीच तीसरी बातचीत थी और खास तौर पर उस समय हुई है जब मिडिल ईस्ट में जारी तनाव फिलहाल ठहराव की स्थिति में है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुए इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है. हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं.

स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज पर चर्चा

इस बातचीत में एक महत्वपूर्ण मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज (Strait of Hormuz) रहा, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मार्ग को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह बेहद जरूरी है कि इस मार्ग पर किसी तरह की रुकावट न आए.

Also Read

More Hindi-news News

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस बातचीत की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है. व्यापार, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

Advertisement

इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच फरवरी और मार्च में बातचीत हो चुकी है. फरवरी में व्यापार समझौते को लेकर प्रगति पर चर्चा हुई थी, जबकि मार्च में पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया था. मौजूदा बातचीत को इसी कड़ी का विस्तार माना जा रहा है, जिसमें दोनों देशों ने वैश्विक शांति और स्थिरता पर जोर दिया.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:April 14, 2026 7:50 PM IST

Updated Date:April 14, 2026 8:34 PM IST