G20 PM Modi Update: 'विश्व को सबका साथ, सबका विश्वास' का मंत्र, भूकंप प्रभावित मोरक्को को मदद की पेशकश

G20 PM Modi LIVE Update: जी 20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में पीएम मोदी ने कहा, "जी 20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं.

Written by: Mangal Yadav Edited by: Mangal Yadav
Updated: September 9, 2023, 12:25 PM IST

G20 Narendra Modi Update: जी 20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में पीएम मोदी ने अपने अध्यक्षीय भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि कुछ देर पहले मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं. हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है. हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G 20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं. इसके बाद कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष, अज़ाली असौमानी ने G 20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया.

ये भी पढ़े- मोरक्को में भूकंप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है.युद्ध ने इसको और गहरा किया है. जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं… यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है. वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, ‘सबका साथ’ का प्रतीक बन गई है. यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है. करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं. 60 से अधिक शहरों में देश की 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं. ‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए. मेरा मानना ​​है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.