Pm Modi Big Announcement Major Reform In Gst Tax Burden Reduce On Diwali
दिवाली पर GST में होगा रिफॉर्म, टैक्स होंगे कम... लाल किले से PM का बड़ा ऐलान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लोगों को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की. इस साल दिवाली पर GST में रिफॉर्म होगा. जिससे की देश के लोगों को टैक्स कम देना होगा.
Independence Day 2025: भारत में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से एक बड़ा ऐलान किया. जिसमें की पीएम मोदी ने कहा कि इस साल दिवाली तक केंद्र सरकार GST में सुधार करेगी. जो कि देशवासियों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘ये दीवाली आपके लिए डबल दीवाली होगी… पिछले आठ सालों में हमने जीएसटी में कई बड़े सुधार किए हैं और अब हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं. इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा.’
पीएम मोदी ने जीएसटी की समीक्षा करते हुए विकसित भारत योजना की शुरुआत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से ये मांग थी कि GST में बदलाव हो और समीक्षा हो. जिससे की रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस दिवाली मैं आपके लिए डबल दिवाली का काम करने वाला हूं… पिछले 8 वर्षों में हमने GST में बड़ा सुधार किया है…हम नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार लेकर आ रहे हैं। सामान्य मानवी की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे…”… pic.twitter.com/oD12FXILQP
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से लोगों को संबोधित करते हुए जहां एकतरफ जीएटी में रिफॉर्म लाने का ऐलान किया तो साथ ही देश के नौजवानों को भी तोहफा दिया. उन्होंने लाल किले से कहा, ‘मेरे देश के नौजवानों, आज 15 अगस्त है, और आज के ही दिन हम अपने देश के नौजवानों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की योजना शुरू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना लागू हो रही है.
इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवक-युवतियों को सरकार की ओर से ₹15,000 मिलेंगे. अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए लगभग 3.5 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.