प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, ब्रह्मोस का जिक्र कर दुश्मनों को दिया सख्त संदेश, देखें तस्वीरें और वीडियो

पीएम मोदी ने कहा कि आईएनएस विक्रांत भारत के सशस्त्र बलों की क्षमता को दर्शाता है और यह ‘आत्मनिर्भर भारत का एक बड़ा प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के असाधारण समन्वय ने पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.

Published date india.com Updated: October 20, 2025 12:43 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, ब्रह्मोस का जिक्र कर दुश्मनों को दिया सख्त संदेश, देखें तस्वीरें और वीडियो

PM Modi Diwali on INS Vikrant: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार दिवाली INS पर नौसैनिकों के साथ मनाई. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आईएनएस विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है बल्कि यह 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच असाधारण समन्वय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया.

मोदी ने सुरक्षा बलों के साहस और दृढ़ संकल्प की भी सराहना की और कहा कि इसी के कारण देश ने माओवादी आतंक का सफाया कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. पीएम ने कहा कि आज देश माओवादी आतंक से मुक्ति के कगार पर है. उन्होंने कहा कि पहले 125 जिले माओवादी आतंक की चपेट में थे लेकिन अब यह घटकर केवल 11 जिले रह गए हैं. पीएम ने कहा कि 90 प्रतिशत सफलता प्राप्त हो चुकी है लेकिन मुझे विश्वास है कि पुलिस बल माओवादी हिंसा का पूरा तरह से खात्मा करने में सफल होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि आईएनएस विक्रांत भारत के सशस्त्र बलों की क्षमता को दर्शाता है और यह ‘आत्मनिर्भर भारत का एक बड़ा प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के असाधारण समन्वय ने पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है. उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक हमारे शिपयार्ड द्वारा 40 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मोस नाम से कुछ लोगों के मन में डर पैदा होता है और अब कई देश इन मिसाइलों को खरीदने के इच्छुक हैं. पीएम मोदी ने कहा, “आईएनएस विक्रांत पर कल बिताई गई रात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ने आप सभी में अपार ऊर्जा और उत्साह देखा। कल जब मैंने आपको देशभक्ति के गीत गाते देखा और जिस तरह से आपने अपने गीतों में ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि युद्ध के मैदान में खड़े एक जवान को कैसा महसूस होता है. मेरी यह दिवाली खास है क्योंकि मैंने यह आपके साथ मनाई.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट- एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.