सेवा तीर्थ बना संसद परिसर, अब क्या कहलाएगा मुगल गार्डन? संसद भवन से लेकर राजपथ तक सरकार ने बदले नाम

Rajpath to Kartavya Path name change: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया है. सेवा तीर्थ प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के क्षेत्र को कहा जाता है. आइये जानते हैं कि सरकार ने पुराने संसद भवन से लेकर राजपथ तक किन-किन जगहों के नाम बदलें हैं...

Published date india.com Published: February 15, 2026 5:38 PM IST
central vista new name Seva tirth
संसद भवन से लेकर राजपथ तक सरकार ने बदले इन जगहों के नाम

PM Modi seva tirth: हाल ही में प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी( PM Narendra Modi) ने कर्तव्य भवन 1 और 2 के साथ सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया है. इस दौरान सरकार ने कई नए नामों की घोषणा की है. इस पहल में प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट को सेवा तीर्थ कहा जाएगा. वहीं, जनरल सेंट्रल सेक्रेटेरिएट का नाम बदलकर कर्तव्य भवन किया गया है. इसी क्रम में राज्य के सरकारी भवन में लगे राजभवन शब्द को बदलकर लोक भवन किया गया है.

संसद परिसर बना सेवा तीर्थ

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को ‘सेवा तीर्थ’ कहा है. पीएम मोदी ने नाम के पीछे के आशय को बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि जनसेवा का एक ऐसा केंद्र है जहां देश के भविष्य के लिए निर्णय लिए जाएंगे. वहीं, प्रधानमंत्री आवास के पते का नाम बदलकर 7 रेस कोर्स रोड से बदलकर 7 लोक कल्याण मार्ग किया गया है. इसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि प्रधानमंत्री का निवास किसी रेस या होड़ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित है.

नया संसद भवन बनने के बाद, पुरानी ऐतिहासिक इमारत को संविधान सदन (Samvidhan Sadan) नाम दिया गया. बता दें कि इसी भवन में संविधान सभा की बैठकें हुईं थी. इसी भवन में भारत के संविधान पूर्ण रूप देकर अंगीकार किया था, इसलिए इसकी विरासत को सहेजने के लिए यह नाम चुना गया. ब्रिटिश काल में जिस पथ को किंग्सवे कहा जाता था, वर्तमान में राजपथ के नाम से फेमस था. सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर अब ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया है. बता दें कि इंडिया गेट के पास जिस कैनोपी (छतरी) के नीचे कभी जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी, वहां अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है. यह औपनिवेशिक प्रतीकों को भारतीय नायकों से बदलने का बड़ा कदम है.

मुगल गार्डन अब कहलाएगा ‘अमृत उद्यान’

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति भवन के विश्व प्रसिद्ध ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है. यह नाम भारतीय संस्कृति और ‘अमृत काल’ के संकल्पों को प्रदर्शित करता है. पीएम मोदी ने इन बदलावों को लेकर कहा कि सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य गुलामी मानसिकता के हर अंश को मिटाना है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि शासन की भाषा और प्रतीकों को भारतीय पहचान से जोड़ना ही इस सेवा तीर्थ का मुख्य उद्देश्य है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.