By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Pm Modi Chief Ministers Meeting Live Updates Interaction On Lockdown Relief In Varous States Coronavirus In India
PM Modi Chief Ministers Meeting: पीएम मोदी का बड़ा संकेत, जहां हालात सामान्य हैं वहां जिला स्तर पर छूट संभव
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से देश भर में लॉकडाउन चल रहा है. लोग ये जानना चाहते हैं कि 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं.
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से देश भर में लॉकडाउन चल रहा है. लोग ये जानना चाहते हैं कि 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ये बैठक हुई.
Prime Minister Narendra Modi holds video conference with the Chief Ministers of all States on COVID19 situation. pic.twitter.com/D9kiiXk4XK
— ANI (@ANI) April 27, 2020
PMO ने ट्वीट कर बताया था कि आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे.
At 10 AM, Shri @narendramodi will be interacting with state Chief Ministers via video conferencing. They will be discussing aspects relating to the COVID-19 situation.
— PMO India (@PMOIndia) April 27, 2020
हर किसी कि निगाह इस बात पर टिकी हुई है कि क्या पीएम मोदी एक बार फिर लॉकडाउन आगे बढ़ाएंगे या फिर इस बार जनता को इससे छुटकारा मिलेगा.
पीएम ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा कि लॉकडाउन का असर दिख रहा है. उन्होंने सभी राज्यों की कोशिश के लिए उनकी सराहना भी की.
#Update: Prime Minister Narendra Modi’s video conference meeting with the Chief Ministers of all States on COVID19 situation, concludes. https://t.co/eecoedEEm8
— ANI (@ANI) April 27, 2020
Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami attends video conference meeting of Chief Ministers with Prime Minister Narendra Modi, on COVID19 situation. pic.twitter.com/J0hrRCKYi7
— ANI (@ANI) April 27, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के साथ साथ हमें अर्थव्यवस्था पर भी खास ध्यान देना होगा. उन्होंने सभी राज्यों से लॉकडाउन पर प्लान तैयार कर देने के लिए भी कहा है. पीएम ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि जिन राज्यों में हालात सामान्य हैं या फिर जहां कोरोना नहीं है वहां जिले के अनुसार लॉकडाउन में छूट दी सकती है.
Chief Minister of Karnataka BS Yediyurappa attends video conference meeting of Chief Ministers with Prime Minister Narendra Modi, on COVID19 situation. pic.twitter.com/hCmi5hYgCy
— ANI (@ANI) April 27, 2020
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें मास्क को नहीं छोड़ना, मास्क हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा और लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी जब हम घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर पहने. पीएम ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर हमें यह हमेशा ध्यान रखना होगा कि हम सब से दो गज की दूरी बना कर रहें.
हालांकि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग के कुछ घंटे पहले ही रविवार को खबरें आईं कि पांच राज्य 3 मई से आगे लॉकडाउन का विस्तार करना चाहते हैं.
गौरतलब है कि केंद्र ने अब लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्रों में आवासीय परिसरों समेत मुहल्लों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है. हालांकि बाजारों में स्थित दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में, शॉपिंग मॉल की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है.
बता दें कि 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन के फैसले का समर्थन करने के लिए राज्यों को धन्यवाद दिया था.
Also Read:
-
PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, बोले- चैंपियंस! इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया
-
ममता दीदी से नाराज हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने भी सुनाई खरी-खोटी — क्या है पूरा मामला?
-
मिडिल ईस्ट में जंग की आहट, PM मोदी ने 48 घंटे में 8 गल्फ नेताओं से बातचीत; 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें