
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी- 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई. पीएम मोदी के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बौछार हो गई.
An exceptional game and an exceptional result!
Proud of our cricket team for bringing home the ICC Champions Trophy. They’ve played wonderfully through the tournament. Congratulations to our team for the splendid all around display.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2025
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इतिहास रचने वाली है. उन्होंने लिखा, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई. मैदान पर आपकी जोशीली एनर्जी और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और शानदार क्रिकेट के लिए एक नया मानक स्थापित किया है.
इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत कई युवाओं को प्रेरित करेगी. उन्होंने लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत और शानदार प्रदर्शन है! टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. यह जीत भारत के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा, कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने एक्स पर लिखा, शानदार जीत, बॉयज! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में प्रदर्शन वाकई प्रेरणादायक रहा है. बधाई हो, चैंपियंस!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.