Gujarat Himachal Election Results 2022: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में एक बार फिर ‘कमल’ खिला है. चुनाव आयोग (Election Commission Of India) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 156 सीटें आती दिख रही हैं. राज्य में BJP (Gujarat BJP Total Seats) 139 सीटें जीत चुकी हैं और 17 पर आगे चल रही हैं. वहीं, कांग्रेस 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है. राज्य में आम आदमी पार्टी (Gujarat AAP Seats) को पांच और निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं. समाजवादी पार्टी के हिस्से में भी एक सीट आई है.
Thank you Gujarat. I am overcome with a lot of emotions seeing the phenomenal election results. People blessed politics of development and at the same time expressed a desire that they want this momentum to continue at a greater pace. I bow to Gujarat’s Jan Shakti.
गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भी रिएक्शन आया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘धन्यवाद गुजरात. यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था. कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं.’ उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद गुजरात. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं. लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.’
जीत के साथ-साथ भाजपा गुजरात में इतिहास बनाने जा रही है. बीजेपी ने राज्य में साल 2002 में सबसे ज्यादा 127 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस वक्त नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. इसके बाद भाजपा कभी उस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन इस बार वह अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने जा रही है. साथ ही पार्टी ने 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीती गई 149 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ने जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.