Bihar में हुए भीषण सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Bihar Lakhisarai Accident News: बिहार के लखीसराय में ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

Published date india.com Updated: February 21, 2024 1:33 PM IST
Bihar में हुए भीषण सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Bihar Lakhisarai Accident: बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की जान चली गई. हादसे (Road Accident)में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. ये लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार के लखीसराय में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.’

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है. बिहार के लखीसराय में बुधवार तड़के एक ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर हुई थी. जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुआ है.

गलत दिशा से आ रहा था टेम्पो

पुलिस ने बताया कि टेम्पो विपरीत दिशा से आ रहा था और उसमें 15 यात्री सवार थे. आधी रात को ट्रैफिक कम होने के कारण दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे. मृतकों की शिनाख्त वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गई है. इनमें से अधिकतर लोग मुंगेर से थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर तड़के तीन बजे के आसपास हुई, जिसमे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

उन्होंने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर कैटरर्स हैं. ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच की जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.