PM मोदी ने ठुकरा दी थी इमरान खान की कॉल, इस किताब में 'बालाकोट हमले' के बाद आधी रात की कहानी

बालाकोट हमले के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी को आधी रात को कॉल किया था. ये फोन भारतीय मिसाइल हमले के डर से किया गया था.

Published date india.com Published: January 9, 2024 11:41 AM IST
PM मोदी ने ठुकरा दी थी इमरान खान की कॉल, इस किताब में 'बालाकोट हमले' के बाद आधी रात की कहानी
प्रधानमंत्री इमरान खान और पीएम नरेंद्र मोदी

Imran Khan Call To PM Modi: पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया (Ajay Bisaria) की एक किताब में दावा किया गया है कि 2019 में पुलवामा आतंकी हमलों के बाद, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की थी. ये फोन भारतीय मिसाइल हमले के डर से किया गया था ताकि इसे टाला जा सके, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात करने से इनकार कर दिया था.

पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने अपनी नई किताब ‘एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान’ में दावा किया है कि पाकिस्तान के पास उन 9 मिसाइलों के बारे में विश्वसनीय जानकारी, जिन्हें भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में लॉन्च करने के लिए तैयार किया था.

किताब के मुताबिक, भारत से रुकने के लिए कहा गया था. यह आक्रामकता का एक अभूतपूर्व कार्य था. यह एक खुले युद्ध जैसा था, जबकि पाकिस्तान के मीडिया ने भारत की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन पर डिमार्शे की सूचना दी. मार्च में कई मीडिया रिपोर्टें सामने आईं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइलों के आसपास और वैश्विक वार्ताकारों के माध्यम से हुई बातचीत का विवरण दिया गया था.

अभिनंदन को वापस लाने में बना था रोड़ा

भारतीय मिसाइल हमले की आशंका से डरे हुए इमरान खान ने सभी उपाय किए और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आधी रात को पीएम मोदी से फोन पर बात करने का अनुरोध किया. कॉल की व्यवस्था तत्कालीन पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सोहेल महमूद ने की थी, जिन्होंने दिल्ली में अपने समकक्ष से संपर्क किया था.

‘प्रधानमंत्री मोदी इस समय उपलब्ध नहीं हैं’

किताब में लिखा है, ‘लगभग आधी रात को, मुझे दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सोहेल महमूद, जो अब इस्लामाबाद में हैं उनका फोन आया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के इच्छुक हैं. मैंने ऊपर जाकर देखा और जवाब दिया कि हमारे प्रधानमंत्री इस समय उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अगर इमरान खान को कोई जरूरी संदेश देना है, तो वह निश्चित रूप से मुझे बता सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.