Pm Modi Inaugurate Navi Mumbai International Airport Also Attack Congress Know What He Said
PM मोदी ने मुंबई हमले को लेकर कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- बताना तो पड़ेगा... किसके कहने पर टेके थे घुटने?
प्रधानमंत्री मोदी ने आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन किया. इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? साथ ही जानेंगे कब से फ्लाइट सेवा शुरू होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन किया. 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट मुंबई और पश्चिमी भारत के लिए एक नई हवाई यात्रा क्रांति लेकर आया है. पहले चरण में एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है, जो दिसंबर से यात्रियों को जोड़ना शुरू करेंगी. इससे न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा 2008 के मुंबई हमलों के समय जब पूरा देश सदमे में था, तब यूपीए सरकार ने आतंकियों के सामने घुटने टेक दिए थे. उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त सेना पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने विदेशी दबाव के कारण इसे रोका. उन्होंने सवाल उठाया कि कौन सी विदेशी ताकत ने भारत के सेना पर कार्रवाई करने से रोक दिया, और क्यों राष्ट्रीय भावना के साथ खिलवाड़ किया गया. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आज का भारत चुप बैठने वाला नहीं है और अब आतंकियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाता है.
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से आम आदमी कर पाएगा सफर
प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट उद्घाटन के अवसर पर कहा, मैंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर पाएगा. उन्होंने बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रा आम नागरिक के लिए सरल और सुलभ हो जाएगी. एयरपोर्ट न केवल मुंबई बल्कि पूरे महाराष्ट्र को वैश्विक कनेक्टिविटी देगा. किसान अपने उत्पाद मिडिल ईस्ट और यूरोप तक आसानी से पहुंचा पाएंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और लागत घटेगी. पीएम मोदी ने जोर दिया कि यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा और लोगों के जीवन को आसान बनाएगा.
बेहतरीन कनेक्टिविटी और सुविधाएं…
बता दें NMIA रोड, रेल और वॉटर तीनों माध्यमों से कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट है. अटल सेतु मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक से दक्षिण मुंबई से एयरपोर्ट का सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा. मेट्रो गोल्ड लाइन NMIA को सीधे CSMIA से जोड़ेगी, और भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेन और वॉटर टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. एयरपोर्ट की सुविधाओं में विशाल प्रतीक्षालय, सिंगल-लेन सिक्योरिटी और एडवांस्ड स्कैनिंग शामिल हैं, जो यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.