पीएम मोदी ने किया वैष्णोदेवी के लिए नए मार्ग का उद्घाटन

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एव वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जितेंद्र सिंह और राज्य के मंत्री इस मौके पर मौजूद थे.

Published date india.com Published: May 19, 2018 11:51 PM IST
पीएम मोदी ने किया वैष्णोदेवी के लिए नए मार्ग का उद्घाटन

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैष्णोदेवी मंदिर के लिए शनिवार को सात किलोमीटर लंबे एक नए मार्ग का उद्घाटन किया जो इस मंदिर के लिए श्रद्धालुओं को एक वैकल्पिक रास्ता प्रदान करेगा. उन्होंने यहां जोरवार सभागार में रिमोट के माध्यम से ताराकोट मार्ग खोला और माता वैष्णोदेवी की गुफा तक सामान ले जाने के लिए रोपवे का शुभारंभ किया.

मोदी ने कहा कि वैष्णोदेवी और अमरनाथ जैसे धर्मस्थल जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा, लाखों श्रद्धालु इन स्थानों पर आते हैं. इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिले और राज्य के लोग वित्तीय रुप से लाभान्वित हों.

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन माता वैष्णोदेवी के आधार शिविर कटरा तक पहुंच गई. प्रधानमंत्री बनने के शीघ्र बाद मुझे इसका उद्घाटन करने का मौका मिला.’’ पीएम मोदी ने कहा कि ताराकोटरा मार्ग पैदल तीर्थयात्रियों के लिए इस तीर्थस्थल के लिए सबसे अच्छा रास्ता है.

उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने सामान पहुंचाने के लिए रोपवे का उद्घाटन किया है उसी तरह माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए भी एक रोपवे का निर्माण कर रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘यह 60 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है. यह जल्द की बनकर तैयार हो जाएगा. इससे एक घंटे में 800 श्रद्धालु जा पाएंगे.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एव वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जितेंद्र सिंह और राज्य के मंत्री इस मौके पर मौजूद थे.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.